लालबर्रा: लालबर्रा में किसान गर्जना संगठन ने भावांतर योजना के खिलाफ पत्रकार वार्ता कर ₹3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी की मांग की
लालबर्रा। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय में किसान गर्जना संगठन द्वारा किसानों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों और भावांतर योजना के विरोध में 7 सितंबर को प्रातः 9 बजे एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने कहा कि भावांतर योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। धान उत्पादक