रतनी फरीदपुर: स्कूल, बाजार और पूजा पंडालों में ‘पुलिस दीदी’ की विशेष निगरानी
जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 11 नवंबर को ‘पुलिस दीदी’ की टीम ने बाइक व स्कूटी से विभिन्न क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की। टीम ने स्कूलों, बाजारों, पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा का जायजा लिया।