रतनी फरीदपुर: “न मानोगे तो बेटी गई, बेटा भी दो दिन में मरेगा।” नीट छात्रा मौत मामले में परिजनों को मिला धमकी भरा पर्चा
जहानाबाद में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में परिजनों को फिर धमकी भरा पर्चा मिला है। 14 फरवरी के बाद 17 फरवरी को भी किचन में पर्चा फेंका गया। लिखा था—“न मानोगे बेटी गई, बेटा भी दो दिन में मरेगा।” CBI जांच के बीच परिवार दहशत में है और कड़ी सुरक्षा की मांग कर रहा है। जबकि यह मामला पूरे जिले में मंगलवार शाम करीब 7 बजे तक भी चर्चा का विषय बना हुआ है।