रतनी फरीदपुर: नीट छात्रा मौत मामला: परिवार को दो बार धमकी भरा पर्चा मिला, अफवाह गलत, खुद लगवाए CCTV
पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले की जांच CBI कर रही है। इसी बीच जहानाबाद स्थित परिजनों को दो बार धमकी भरी पर्चियां मिलीं। पर्ची में बेटे की हत्या की चेतावनी दी गई। सुरक्षा नहीं बढ़ने पर परिवार ने 15 हजार खर्च कर घर में CCTV कैमरे लगवाए। शुक्रवार रात्रि तक दो पुलिसकर्मी तैनात हैं। इस संबंध में मृतका के भाई ने मीडिया से बातचीत में अपनी बात रखी।