रतनी फरीदपुर: सेंधवा गांव के फरार अभियुक्त पप्पू कुमार पर ₹25 हजार का इनाम घोषित
जहानाबाद जिला के परस बीघा क्षेत्र अंतर्गत सेंधवा गांव निवासी फरार अभियुक्त पप्पू कुमार की गिरफ्तारी हेतु पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बुधवार रात्रि करीब 9 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के विरुद्ध जहानाबाद महिला थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।