जिले के एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर शकूराबाद थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब पीने के मामले में रकसिया गांव निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नियमित जांच के दौरान उसे नशे की हालत में पकड़ा। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार चिकित्सीय परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई जारी है।