*खेत की मेड़ पर पहुंचीं कलेक्टर, स्वयं किया डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य*
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने रामचंद्रपुर अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा कर डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं एग्रीस्टेक पंजीयन का जायजा लिया। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने ग्राम चिनिया में खेतों में पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर सर्वे की प्रक्रिया को देखा और स्वयं भी डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य कर इसकी प्रक्रिया एवं प्रगति का अवलोकन किया।
इस दौरान कलेक्टर ने एग्रीस्टैक पंजीयन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने किसान श्री रामचंदर के खेत में पहुंच डिजिटल क्रॉप सर्वे का अवलोकन कर पूछा कि उनका एग्रीस्टैक पंजीयन हुआ है या नहीं।
किसान ने बताया कि उसका एग्रीस्टैक पंजीयन पूर्ण हो चुका है। इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम सरपंच से भी चर्चा कर गांव में एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रगति की जानकारी ली तथा शेष किसानों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण करा
61 views | Balrampur, Chhattisgarh | Aug 22, 2026