Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
No video available

एक एकड़ में 46 बोरी गेंहू 👉 कौन सा बीज रखे श्रीराम 303 और करण वंदना गेंहू में ज्यादा उपज किस की है देखिए मेरे चैनल पर

Damoh, Damoh | Apr 4, 2024

MORE NEWS

दमोह टॉकीज तिराहा पर पार्किंग में खड़ी कार से निकला सांप, मचा हड़कंप, सर्पमित्र को बुलाया, घटना का वीडियो आया सामने

दमोह आज सोमवार रात करीब 9:30 बजे टॉकीज तिराहा पर पार्किंग में खड़ी कार से अचानक सांप निकलने से हड़कंप मच गया। कार तहसील कार्यालय में पदस्थ संदीप असाटी की थी। सांप देखकर उन्होंने स्थानीय लोगों को सूचना दी। और मौके से भाग खड़े हुए।

घटना की जानकारी मिलते ही सर्पमित्र को बुलाया गया। सर्पमित्र और स्थानीय लोगों ने कार से सांप को सुरक्षित निकालने के प्रयास शुरू किए। वहीं कार से सांप के निकलने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दमोह टॉकीज तिराहा पर पार्किंग में खड़ी कार से निकला सांप, मचा हड़कंप, सर्पमित्र को बुलाया, घटना का वीडियो आया सामने दमोह आज सोमवार रात करीब 9:30 बजे टॉकीज तिराहा पर पार्किंग में खड़ी कार से अचानक सांप निकलने से हड़कंप मच गया। कार तहसील कार्यालय में पदस्थ संदीप असाटी की थी। सांप देखकर उन्होंने स्थानीय लोगों को सूचना दी। और मौके से भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलते ही सर्पमित्र को बुलाया गया। सर्पमित्र और स्थानीय लोगों ने कार से सांप को सुरक्षित निकालने के प्रयास शुरू किए। वहीं कार से सांप के निकलने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Damoh, Damoh | Aug 10, 2026

बांदकपुर में कांवरियों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल, एसडीओपी प्रिया सिंधी ने दिए जांच के निर्देश 

दमोह सावन के दूसरे सोमवार को प्रसिद्ध तीर्थस्थल जागेश्वर धाम बांदकपुर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा है। नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट से आए कुछ कांवरियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि मंदिर परिसर में एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्रता की, मारपीट की और उनकी कांवड़ भी गिरा दी।कांवरियों ने बांदकपुर चौकी में शिकायत आवेदन भी सौंपा है। वहीं वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी कांवरियों के साथ दिखाई दे रहे हैं।

मामले में आज सोमवार शाम 6 बजे पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। एक पुलिसकर्मी पर आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान धक्का लगने से कांवड़ गिरी थी,

बांदकपुर में कांवरियों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल, एसडीओपी प्रिया सिंधी ने दिए जांच के निर्देश दमोह सावन के दूसरे सोमवार को प्रसिद्ध तीर्थस्थल जागेश्वर धाम बांदकपुर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा है। नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट से आए कुछ कांवरियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि मंदिर परिसर में एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्रता की, मारपीट की और उनकी कांवड़ भी गिरा दी।कांवरियों ने बांदकपुर चौकी में शिकायत आवेदन भी सौंपा है। वहीं वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी कांवरियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। मामले में आज सोमवार शाम 6 बजे पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। एक पुलिसकर्मी पर आरोप है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान धक्का लगने से कांवड़ गिरी थी,

Damoh, Damoh | Aug 10, 2026

LIVE: पवित्र श्रावण मास के अवसर पर उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की द्वितीय सवारी का नगर भ्रमण

LIVE: पवित्र श्रावण मास के अवसर पर उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की द्वितीय सवारी का नगर भ्रमण

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

राज्यमंत्री लखन पटेल के गृह क्षेत्र पथरिया के वार्ड क्रमांक 14 के मुक्तिधाम में टीन शेड से अछूते रहवासी

तेज बारिश के बीच टीन शेड न होने पर वार्ड वासियों ने लकड़ियों के सहारे टीन खड़ा कर कराया वृद्ध का अंतिम संस्कार; वीडियो वायरल

दमोह जिले के पथरिया नगर के वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुक्तिधाम में रविवार को बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई। तेज बारिश के बीच स्थायी टीन शेड नहीं होने से वार्डवासियों को टीन और तिरपाल लगाकर 90 वर्षीय पूरन अहिरवार का अंतिम संस्कार कराना पड़ा। घटना का वीडियो रविवार रात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर निकाय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

लंबी बीमारी के बाद रविवार सुबह पूरन अहिरवार का निधन हुआ था। दोपहर में परिजन और वार्डवासी अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम पहुंचे, तभी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचाव की स्थायी व्यवस्था नहीं होने पर वार्ड पार्षद हरप्रसाद अहिरवार ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर टीन और तिरपाल लगाकर अस्थायी छत तैयार की। इसके बाद बारिश के बीच अंतिम संस्कार कराया गया।

पार्षद के अनुसार मुक्तिधाम का उपयोग करीब तीन वार्डों के लोग करते हैं और यहां लगभग 40 वर्षों से अंतिम संस्कार हो रहे हैं। टीन शेड के लिए नगर परिषद को कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक निर्माण नहीं हुआ। कुछ दिन पहले चौरई में ऐसी ही घटना के बाद कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बिना शेड वाले मुक्तिधामों को चिन्हित कर टीन शेड बनवाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद पथरिया में व्यवस्था नहीं सुधरी।

एसडीएम निकेत चौरसिया ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। सोमवार को नगर पंचायत अधिकारियों से चर्चा कर पता कराया जाएगा कि शेड क्यों नहीं बना और जमीन संबंधी कोई विवाद तो नहीं है। जांच के बाद जिम्मेदारी तय होने की उम्मीद है। बता दें कि यह राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक लखन पटेल का ग्रह क्षेत्र है। जहां वार्डवासी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में टीन लगाकर अंतिम संस्कार कराने पर मजबूर है, हालाकि वीडियो वायरल होने के बाद जल्द ही वार्ड वासियों ने जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से स्थल निरीक्षण कर टीन शेड निर्माण कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। 

Lakhan Patel 
Collector Office Damoh

राज्यमंत्री लखन पटेल के गृह क्षेत्र पथरिया के वार्ड क्रमांक 14 के मुक्तिधाम में टीन शेड से अछूते रहवासी तेज बारिश के बीच टीन शेड न होने पर वार्ड वासियों ने लकड़ियों के सहारे टीन खड़ा कर कराया वृद्ध का अंतिम संस्कार; वीडियो वायरल दमोह जिले के पथरिया नगर के वार्ड क्रमांक 14 स्थित मुक्तिधाम में रविवार को बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई। तेज बारिश के बीच स्थायी टीन शेड नहीं होने से वार्डवासियों को टीन और तिरपाल लगाकर 90 वर्षीय पूरन अहिरवार का अंतिम संस्कार कराना पड़ा। घटना का वीडियो रविवार रात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर निकाय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लंबी बीमारी के बाद रविवार सुबह पूरन अहिरवार का निधन हुआ था। दोपहर में परिजन और वार्डवासी अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम पहुंचे, तभी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचाव की स्थायी व्यवस्था नहीं होने पर वार्ड पार्षद हरप्रसाद अहिरवार ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर टीन और तिरपाल लगाकर अस्थायी छत तैयार की। इसके बाद बारिश के बीच अंतिम संस्कार कराया गया। पार्षद के अनुसार मुक्तिधाम का उपयोग करीब तीन वार्डों के लोग करते हैं और यहां लगभग 40 वर्षों से अंतिम संस्कार हो रहे हैं। टीन शेड के लिए नगर परिषद को कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन अब तक निर्माण नहीं हुआ। कुछ दिन पहले चौरई में ऐसी ही घटना के बाद कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बिना शेड वाले मुक्तिधामों को चिन्हित कर टीन शेड बनवाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद पथरिया में व्यवस्था नहीं सुधरी। एसडीएम निकेत चौरसिया ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। सोमवार को नगर पंचायत अधिकारियों से चर्चा कर पता कराया जाएगा कि शेड क्यों नहीं बना और जमीन संबंधी कोई विवाद तो नहीं है। जांच के बाद जिम्मेदारी तय होने की उम्मीद है। बता दें कि यह राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक लखन पटेल का ग्रह क्षेत्र है। जहां वार्डवासी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में टीन लगाकर अंतिम संस्कार कराने पर मजबूर है, हालाकि वीडियो वायरल होने के बाद जल्द ही वार्ड वासियों ने जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों से स्थल निरीक्षण कर टीन शेड निर्माण कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। Lakhan Patel Collector Office Damoh

Damoh, Damoh | Aug 9, 2026

सागर के मकरोनिया स्थित गुड़ा फाटक पर पटरी में फंसा ट्रक, QRF जवानों ने समय रहते हटाया, टला बड़ा रेल हादसा

सागर। मकरोनिया क्षेत्र के गुड़ा रेलवे फाटक पर रविवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक ट्रक अचानक रेलवे पटरी के बीच फंसकर बंद हो गया। इसी दौरान दोनों दिशाओं से ट्रेनों के सिग्नल ग्रीन होने की जानकारी सामने आई, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, 10वीं बटालियन एसएएफ की क्यूआरएफ कंपनी के जवान बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ मंदिर में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। फाटक के पास ट्रक को पटरी के बीच फंसा देखकर जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला और ट्रक को धक्का देकर रेलवे ट्रैक से अलग किया। समय रहते ट्रक हट जाने से संभावित बड़ा रेल हादसा टल गया।

घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जवानों की तत्परता और साहसिक कार्रवाई की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। गुड़ा फाटक क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी जारी है, जिसे यातायात

सागर के मकरोनिया स्थित गुड़ा फाटक पर पटरी में फंसा ट्रक, QRF जवानों ने समय रहते हटाया, टला बड़ा रेल हादसा सागर। मकरोनिया क्षेत्र के गुड़ा रेलवे फाटक पर रविवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक ट्रक अचानक रेलवे पटरी के बीच फंसकर बंद हो गया। इसी दौरान दोनों दिशाओं से ट्रेनों के सिग्नल ग्रीन होने की जानकारी सामने आई, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी। जानकारी के अनुसार, 10वीं बटालियन एसएएफ की क्यूआरएफ कंपनी के जवान बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ मंदिर में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। फाटक के पास ट्रक को पटरी के बीच फंसा देखकर जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाला और ट्रक को धक्का देकर रेलवे ट्रैक से अलग किया। समय रहते ट्रक हट जाने से संभावित बड़ा रेल हादसा टल गया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जवानों की तत्परता और साहसिक कार्रवाई की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। गुड़ा फाटक क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी जारी है, जिसे यातायात

Damoh, Damoh | Aug 9, 2026

एक एकड़ में 46 बोरी गेंहू 👉 कौन सा बीज रखे श्रीराम 303 और करण वंदना गेंहू में ज्यादा उपज किस की है देखिए मेरे चैनल पर - Damoh News