उज्जैन: सिंहस्थ मार्ग चौड़ीकरण पर नगर निगम सख्त; निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा के निरीक्षण के बाद रामानुज कोट से दानी गेट तक चली जेसीबी
सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने रामानुज कोट से दानी गेट तक 470 मीटर लंबे और 18 मीटर चौड़े किए जा रहे मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अतिरिक्त श्रमिक और संसाधन झोंकने, मलबा तुरंत हटाने तथा पोल शिफ्टिंग व नाली निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। आयुक्त के निर्देश मिलते ही नगर निगम की रिमूवल गैंग ने मोड़ की धर्मशाला व गणगौर दरवाजा से दानी गेट तक जेसीबी चलाकर अस्थाई अतिक्रमण और बाधक संरचनाओं को जमींदोज कर दिया।
#UjjainNews #Simhastha2028 #NagarNigamUjjain #UjjainDevelopment #MPNews