उज्जैन: मां शिप्रा के उद्गम से संगम स्थल तक संपूर्ण 'शिप्रा प्रदक्षिणा' 21 नवंबर से होगी शुरू, चार दिवसीय यात्रा में दिया जाएगा नदी संरक्षण व स्वच्छता का संदेश
धर्मनगरी उज्जैन में मां शिप्रा के प्रति आस्था और श्रद्धा के प्रतीक के रूप में तिरशूल शिवगण वाहिनी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली 'संपूर्ण शिप्रा प्रदक्षिणा' इस वर्ष 21 नवंबर से प्रारंभ होने जा रही है। 24 नवंबर तक चलने वाली इस चार दिवसीय धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालु मां शिप्रा के उद्गम स्थल से पदयात्रा शुरू कर नदी के संपूर्ण प्रवाह मार्ग की परिक्रमा करते हुए संगम स्थल तक पहुंचेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मां शिप्रा के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही नदी के संरक्षण व स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करना है।
#UjjainNews #ShipraParikrama #MaaShipra #DharmikUjjain #ujjainculture