उज्जैन: महाकाल गर्भगृह में VIP संतों की एंट्री और पुजारियों से भेदभाव के आरोप पर भड़का अखिल भारतीय पुजारी महासंघ, आर-पार की लड़ाई का ऐलान
श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश व्यवस्था को लेकर अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने मंदिर प्रबंध समिति की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित महेश शर्मा ने आरोप लगाया कि समिति बिना दस्तावेजों या परंपरा की जांच किए स्वघोषित पीठाधीश्वरों को आसानी से गर्भगृह में प्रवेश दे रही है, जबकि प्राचीन मंदिरों के वास्तविक पुजारियों को इससे वंचित रखा जा रहा है। संत और पुजारी को सनातन रूपी रथ के दो पहिये बताते हुए महासंघ ने जिलाधीश से समान नियम लागू करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि भेदभाव न रुकने पर यह मामला मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #PujariMahasangh #BabaMahakal #MPNews