Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sdm
Uttarakhand
thehardoisamachar
अवैध मानक विहीन ओयो होटल संचालन के विरुद्ध कांग्रेस का प्रदर्शन
Bilgram, Hardoi
| Aug 26, 2026
MORE NEWS
अवैध मानक विहीन ओयो होटल संचालन के विरुद्ध कांग्रेस का प्रदर्शन
Bilgram, Hardoi | Aug 26, 2026
अवैध मानक विहीन ओयो होटल संचालन के विरुद्ध कांग्रेस का प्रदर्शन
Bilgram, Hardoi | Aug 26, 2026
रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 150 किलो दूषित मिठाई नष्ट; खोया और दूध के नमूने लिए हरदोई। रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत जिले में मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के निर्देश पर बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी और निरीक्षण अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा कुमार गुंजन ने बताया कि मल्लावां स्थित अंशु डेयरी कारोबारी कप्तान के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर खोये के दो नमूने संगृहीत किए गए। प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत शेड्यूल-4 के अनुपालन को लेकर नोटिस जारी किया जा रहा है। वहीं हरपालपुर में सरदार नगर, शाहाबाद निवासी कारोबारी दिलीप कुमार द्वारा डाले से ले जाई जा रही करीब 150 किलोग्राम दूषित मिठाइयां बरामद की गईं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूषित मिठाइयों को जब्त कर मौके पर ही तत्काल नष्ट करा दिया। इसके साथ ही मिल्क केक का एक नमूना भी संगृहीत किया गया। इसी क्रम में अलाउद्दपुर, मल्लावां रोड, संडीला स्थित सिराजुल की खोया निर्माण इकाई का निरीक्षण किया गया। यहां से मिश्रित दूध का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। सहायक आयुक्त ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के लिए हाईवे और टोल नाकों पर भी सघन निगरानी की जा रही है। त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
Bilgram, Hardoi | Aug 26, 2026
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, गांधी भवन में हुआ सजीव प्रसारण हरदोई, 26 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ किए जाने के क्रम में बुधवार को हरदोई के गांधी भवन सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम एवं जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य मंत्री उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश रजनी तिवारी तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर माताओं और बहनों को उपहार भी प्रदान किए गए। सजीव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम एवं सिटी बस सेवा की बसों में सभी बहनों, बेटियों और माताओं को एक सहयात्री के साथ 27, 28 और 29 अगस्त 2026 तक तीन दिनों के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही महिला स्वावलंबन और सशक्तीकरण को समर्पित ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना की शुरुआत की गई है। योजना के तहत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर राज्य मंत्री उच्च शिक्षा विभाग रजनी तिवारी ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान और उनकी सुविधा सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से इन योजनाओं का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को योजना की जानकारी देने के साथ सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं और बहनों की उपस्थिति रही। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती पी.के. वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, यूपीएसआरटीसी हरदोई क्षेत्र के आरएम, एसएम एवं एआरएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Aug 26, 2026
ओयो होटल की गतिविधियों की निष्पक्ष जांच की मांग, कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन हरदोई, 26 अगस्त। ग्राम मुरलीगंज, सीतापुर रोड, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में संचालित बताए जा रहे “OYO होटल हवेली” को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी हरदोई के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा (पी.पी.) के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को दिए ज्ञापन में कहा कि उक्त होटल की गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से कई तरह की शिकायतें और आशंकाएं सामने आ रही हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आबादी क्षेत्र में होटल के संचालन से आसपास के ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं पर प्रतिकूल सामाजिक प्रभाव पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने होटल में आने-जाने वाले लोगों, कमरों की बुकिंग और संबंधित अभिलेखों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही होटल के आसपास की भूमि और भवन से संबंधित अभिलेखों की जांच के साथ संचालन के लिए आवश्यक एनओसी, अग्निशमन विभाग की अनुमति, जीएसटी और अन्य वैधानिक अनुमतियों की वैधता जांचने की मांग की गई। ज्ञापन में होटल में आने वाले ग्राहकों के विवरण और बुकिंग रजिस्टर की जांच तथा उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर ग्राहकों के पहचान संबंधी दस्तावेजों का नियमानुसार सत्यापन कराने की मांग भी की गई। इसके अलावा होटल में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी या आपत्तिजनक गतिविधि की संभावना की जांच करने और होटल के स्वामित्व, संचालन तथा संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की पड़ताल करने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सभी OYO, ऑनलाइन होटल और गेस्ट हाउसों की सूची तैयार कर उनके लाइसेंस, पंजीकरण, अग्निशमन और अन्य वैधानिक अनुमतियों की जांच कराने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी। ज्ञापन में कहा गया कि मामले से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन शीघ्र जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाए, ताकि क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सामाजिक वातावरण प्रभावित न हो। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, एडवोकेट अजीत विशाल नंदवंशी, एनएसयूआई अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, अजीत चंदेल, सेवक राम, सैनिक प्रकोष्ठ के महेंद्र सिंह, लीगल सेल के रामबहोरे, अनिल कुमार, पूर्व प्रधान श्यामलाल, बाबूलाल, चंदर, दर्शन, राजीव, शरीफ, पठान, ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश, दीपक, शैलेन्द्र, जमुनाप्रसाद, रोहित और बृजलाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा ने कहा कि यदि समय रहते उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो समस्त ग्रामवासी होटल के सामने आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की शीघ्र और निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
Bilgram, Hardoi | Aug 26, 2026
जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल लोगों पर हुई फूलों की बारिश, फल-बिस्किट और पानी का वितरण बिलग्राम। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बिलग्राम में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल मुस्लिम समाज के लोगों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों को फल, बिस्किट, चिप्स और पानी भी वितरित किया गया। जुलूस में समाजवादी पार्टी के बिलग्राम के पूर्व नगरपालिका प्रत्याशी सईद अहमद तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष हरदोई जितेंद्र वर्मा ‘जीतू पटेल’ शामिल हुए। दोनों ने जुलूस में शामिल लोगों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी और उनका स्वागत किया। इस दौरान सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा ‘जीतू पटेल’ एवं पूर्व नगरपालिका प्रत्याशी सईद अहमद ने धर्मगुरु हजरत सैयद ओवैस मियां बास्ती का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जितेंद्र वर्मा ‘जीतू पटेल’ ने कहा कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी इंसानियत, भाईचारे, मोहब्बत और आपसी सद्भाव का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल है। सभी को मिल-जुलकर समाज में शांति, सौहार्द और एकता को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्व लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश देने का काम करते हैं। जुलूस में शामिल सभी लोगों को उन्होंने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद दी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नसीम नेता, दिलशाद खान, अजबू यादव, शावेंद्र यादव, ओसामा इराकी, नावेद खान, फरहान खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Aug 26, 2026
अवैध मानक विहीन ओयो होटल संचालन के विरुद्ध कांग्रेस का प्रदर्शन
Bilgram, Hardoi | Aug 26, 2026
महिला जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनीं 28 शिकायतें हरदोई, 25 अगस्त 2026। राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की सदस्य एकता सिंह ने मंगलवार को निरीक्षण भवन, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुईं। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य मामलों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। थानों से संबंधित मामलों में उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी भी ली। महिलाओं के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि पात्र एवं पीड़ित महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाया जाए। जनसुनवाई के दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, सीओ सिटी, डिप्टी सीएमओ, वरिष्ठ सहायक सतीश कुमार, सेंटर मैनेजर शाहाबाद मिथिलेश कुमारी, सुरभि सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Bilgram, Hardoi | Aug 25, 2026