जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल लोगों पर हुई फूलों की बारिश, फल-बिस्किट और पानी का वितरण
बिलग्राम। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बिलग्राम में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल मुस्लिम समाज के लोगों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों को फल, बिस्किट, चिप्स और पानी भी वितरित किया गया।
जुलूस में समाजवादी पार्टी के बिलग्राम के पूर्व नगरपालिका प्रत्याशी सईद अहमद तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष हरदोई जितेंद्र वर्मा ‘जीतू पटेल’ शामिल हुए। दोनों ने जुलूस में शामिल लोगों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी और उनका स्वागत किया।
इस दौरान सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा ‘जीतू पटेल’ एवं पूर्व नगरपालिका प्रत्याशी सईद अहमद ने धर्मगुरु हजरत सैयद ओवैस मियां बास्ती का माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर जितेंद्र वर्मा ‘जीतू पटेल’ ने कहा कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी इंसानियत, भाईचारे, मोहब्बत और आपसी सद्भाव का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल है। सभी को मिल-जुलकर समाज में शांति, सौहार्द और एकता को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्व लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश देने का काम करते हैं। जुलूस में शामिल सभी लोगों को उन्होंने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद दी।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नसीम नेता, दिलशाद खान, अजबू यादव, शावेंद्र यादव, ओसामा इराकी, नावेद खान, फरहान खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Aug 26, 2026