कोलेबिरा: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर समाहरणालय में शोकसभा
सिमडेगा में मंगलवार सुबह 11 बजे समाहरणालय सभागार में मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा हुई। उपायुक्त कंचन सिंह समेत अधिकारियों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इसके बाद तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और गहरा शोक व्यक्त किया।