अचलपुर स्कूल के शौचालय के पास मिला भ्रूण, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच
प्रतापगढ़ के अचलपुर स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में सोमवार को शौचालय के पास भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। स्कूल पहुंचने पर स्टाफ ने भ्रूण पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार भ्रूण को जानवरों ने भी नुकसान पहुंचाया था। सूचना पर सुहागपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। एएसआई पूनमचंद ने बताया कि प्रधानाचार्य की सूचना पर पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भ्रूण को मोर्चरी में रखवाया गया है।
#Pratapgarh #Achalpur #RajasthanNews #BreakingNews #CrimeNews PoliceInvestigation