पंचायतीराज चुनाव को लेकर BJP ने झोंकी ताकत, 7 अक्टूबर तक हर वार्ड से 3 नामों का पैनल मांगा
डूंगरपुर। पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। नवीन जिला कार्यालय में 14 पंचायत समितियों और 37 जिला परिषद वार्डों के प्रभारी-संयोजकों की बैठक हुई। बैठक में प्रत्याशी चयन, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया। सभी प्रभारी-संयोजकों को 7 अक्टूबर तक प्रत्येक वार्ड से तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों के नाम का पैनल भेजने के निर्देश दिए गए। प्रत्याशी चयन में पार्टी निष्ठा, सक्रियता, संगठन से जुड़ाव और स्थानीय स्वीकार्यता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बूथ संरचना मजबूत करने, चुनाव कार्यालय व प्रबंधन समितियां गठित करने तथा सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति भी तय की गई।
#Dungarpur #RajasthanPolitics #PanchayatiRajElection #BJP #BJPPolitics Election2026