मादड़ी इंडस्ट्रीज एरिया में कारों के यार्ड में भीषण आग, नई-पुरानी 36 गाड़ियां जलकर राख, 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
उदयपुर। मादड़ी इंडस्ट्रीज एरिया स्थित कारों के यार्ड में रविवार शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और यार्ड में खड़ी करीब 36 कारें जलकर राख हो गईं। आग से उठता धुआं काफी ऊंचाई तक पहुंचा, जो दूर-दूर तक दिखाई दिया। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन-चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रतापनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया गया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए राजेन्द्र टोयोटा की कारों का स्टॉक यार्ड में रखा गया था। जली कारों में नई और पुरानी दोनों कारें शामिल थीं।
#Udaipur #MadiyaIndustrialArea #CarFire #FireIncident #RajendraToyota