प्रतापगढ़ में 3 नई 108 एंबुलेंस से बदली तस्वीर, अब मरीजों को समय पर मिलेगी अस्पताल पहुंचने की सुविधा
प्रतापगढ़। जिले में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा को मजबूत किया गया है। तीन नई एंबुलेंस मिलने से अब जिले में फिर से 20 एंबुलेंस का संचालन होगा। नई एंबुलेंस प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय, सुहागपुरा सीएचसी और पृथ्वीपुरा सीएचसी पर उपलब्ध कराई गई हैं। इन क्षेत्रों के साथ आसपास के ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों को आपात स्थिति में एंबुलेंस मिलने में राहत मिलेगी। पहले संचालित 20 में से तीन एंबुलेंस खराब होने के कारण ऑफ रोड थीं। 108 सेवा के जिला इंचार्ज दिलीप सिंह ने बताया कि नई गाड़ियों से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी।
#Pratapgarh #108Ambulance #AmbulanceService #Healthcare #EmergencyService