डूंगरपुर में 33 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रायबल ऑटोनॉमस काउंसिल मुखर, ग्राम सभाओं को अधिकार देने की मांग
डूंगरपुर। ट्रायबल ऑटोनॉमस काउंसिल ने अनुसूचित क्षेत्र में संवैधानिक अधिकार लागू करने और ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की मांग उठाई है। काउंसिल ने सरकार के सामने पांचवीं अनुसूची और पेसा अधिनियम के तहत ग्राम सभाओं को पूर्ण अधिकार देने सहित 33 सूत्रीय मांगें रखी हैं। संस्थापक सुरेश रोत ने कहा कि ग्राम सभाओं को स्वतंत्र रूप से काम करने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कृषि, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण जैसी बुनियादी सुविधाओं पर भी जोर दिया। साथ ही पंचायती राज में राजनीतिक हस्तक्षेप रोकने की मांग की। रोत ने बताया कि काउंसिल विस्तृत प्रस्ताव और प्रोजेक्ट तैयार कर शासन-प्रशासन को सौंपेगी।
#Dungarpur #TribalRights #PESAAct #FifthSchedule #GramSabha TribalAutonomy