पीरो: कनीय विद्युत अभियंता पर फोन नहीं उठाने का आरोप
Piro, Bhojpur | Aug 18, 2026 पसौर गांव निवासी प्रशांत कुमार मिंटू ने कनीय विद्युत अभियंता नंदजी कुमार पर फोन कॉल नहीं उठाने का आरोप लगाया है। मंगलवार की सुबह 10:00 के करीब उनका कहना है कि बिजली जैसी संवेदनशील सेवा में अधिकारियों का फोन नहीं उठाना गंभीर लापरवाही है। किसी भी समय बड़ी घटना हो सकती है, ऐसे में समय पर संपर्क नहीं होना लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है।