‘पुलिस दीदी’ टीम ने संभाली सुरक्षा की कमान, स्कूल-बाजारों में सघन पेट्रोलिंग
जहानाबाद : महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देशानुसार ‘पुलिस दीदी’ टीम द्वारा बाइक एवं स्कूटी से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। टीम के सदस्य स्कूलों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रख रहे हैं।
पेट्रोलिंग के दौरान छात्राओं एवं महिलाओं से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं, बच्चों को भी किसी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्कूलों के आसपास विशेष सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘पुलिस दीदी’ टीम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और जरूरत के समय उन्हें पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। विभिन्न क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग के माध्यम से पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जा रही है।