प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारियों के प्रशिक्षण की एसपी ने की समीक्षा
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारियों के प्रशिक्षण की समीक्षा की। इस दौरान प्रशिक्षण में शामिल विषयों, उसकी उपयोगिता तथा पुलिस कार्यों में प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और कौशल के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी ली गई।
एसपी ने प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग दैनिक कार्यों में प्रभावी ढंग से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और जवाबदेही के साथ करें। प्रशिक्षण में मिली जानकारी को व्यवहारिक पुलिस कार्यों में लागू करने पर भी विशेष जोर दिया गया।