ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
जहानाबाद : जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने संयुक्त रूप से ईवीएम एवं वीवीपैट सुरक्षा गृह (वेयरहाउस) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और वहां तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने वेयरहाउस की निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों को हर समय सतर्क रहने और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को कहा।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सुरक्षा में तैनात कर्मी पूरी सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।