हुलासगंज थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने हुलासगंज थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। निरीक्षण के क्रम में थाना के दैनिक कार्यों, अभिलेखों और लंबित मामलों की समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन, आरोपितों की गिरफ्तारी, नियमित वाहन जांच तथा रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार रखने पर विशेष जोर दिया।
थाना परिसर में साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने के साथ पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा, जवाबदेही और तत्परता से कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 (घोषी) एवं अंचल पुलिस निरीक्षक मौजूद रहे।