लाइन डे पर पुलिसकर्मियों की सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने शुक्रवार को पुलिस केंद्र में लाइन डे के अवसर पर अनुरोध कक्ष का संचालन किया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया। एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान शाखाओं में संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए अभिलेखों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने, अनुशासन बनाए रखने तथा कार्यों में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने और विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा।