अमरिया: अमरिया में शाने अली का जनसंपर्क अभियान तेज, गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से कर रहे संवाद
सपा नेता शाने अली अमरिया क्षेत्र में गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में शाने अली कैचू टांडा गांव में पूर्व प्रधान जफर अहमद के आवास पर इतवार को 5 बजे पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही पार्टी की नीतियों और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ पंचायत से