नाथनगर: पुरानी सराय गांव बाढ़ की चपेट में, चारों ओर पानी ही पानी
नाथनगर प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। भुवालपुर पंचायत का पुरानी सराय गांव पूरी तरह बाढ़ के पानी से घिर गया है। गांव के चारों तरफ पानी फैल जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। कई घरों के आसपास भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।