Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image

स्वैच्छिकता पर्व एवं “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित “स्वैच्छिकता पर्व” के अंतर्गत 4 जुलाई से 12 अगस्त 2026 तक विभिन्न जनजागरूकता एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत नवांकुर संस्था आदिवासी जनकल्याण विकास संस्थान द्वारा ग्राम जवैधा, विकासखंड निवास में स्कूली बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर समिति सदस्यों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जनजागरूकता फैलाने और नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी जनों ने समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करने का भी संकल्प व्यक्त किया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Home Department of Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

43 views | Mandla, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026

MORE NEWS