आंगनवाड़ी केंद्र में महिलाओं को शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी
आंगनवाड़ी केंद्र पंचायत टोला-2, बिछिया में वन स्टॉप सेंटर द्वारा हब की मासिक गतिविधियों के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। इनमें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, महिला श्रमिकों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना तथा मनरेगा योजना प्रमुख रहीं। उन्होंने घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली छह प्रकार की सहायता के बारे में जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी बताया।
पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निराश्रित बच्चों के लिए संचालित सारथी चैंपियन, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के तहत संचालित आशा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
3 views | Mandla, Madhya Pradesh | Aug 23, 2026