बीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू सत्र 2026-27 का शुभारंभ,
एक पेड़ माँ के नाम और नशामुक्ति थीम पर कार्यक्रम
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत पीएमश्री रानी दुर्गावती महाविद्यालय मंडला में बीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू सत्र 2026-27 की कक्षाओं का शुभारंभ ’एक पेड़ माँ के नाम एवं नशामुक्ति अभियान’ थीम पर किया गया। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम शुरू हुआ।
मुख्य अतिथि टास्क मैनेजर श्री दरियाव सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि सीएमसीएलडीपी का उद्देश्य स्व-प्रेरणा से ग्राम विकास में योगदान देने वाले युवाओं को नेतृत्वकर्ता बनाना है। प्रदेश में 50 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, प्रत्येक को एक गांव प्रयोगशाला के रूप में दिया जाता है।
कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष झारिया ने पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि श्री विनायक राव तांबे ने स्वदेशी अपनाने, श्रीमती प्रिया धुर्वे ने नेतृत्व गुणों और श्रीमती तृप्ति शुक्ला ने पर्यावरण व नशामुक्ति पर विचार रखे। संचालन श्री आशीष नामदेव ने किया। कार्यक्रम के अंत में किताबें वितरित की गईं, पौधारोपण और नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
Jabalpur Commissioner
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#mandla
13 views | Mandla, Madhya Pradesh | Aug 24, 2026