त्योहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग की कार्रवाई
बिना पंजीयन संचालित डेयरी सील
आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देश पर नैनपुर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने विशेष अभियान चलाया गया। नायब तहसीलदार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने विभिन्न दूध डेयरियों, मिठाई प्रतिष्ठानों एवं होटल का औचक निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान वार्ड क्रमांक 15 स्थित अनन्या दूध डेयरी बिना निर्धारित खाद्य पंजीयन के संचालित पाई गई। मौके पर भैंस के मिश्रित दूध का नमूना जांच के लिए लिया गया तथा बिना पंजीयन खाद्य कारोबार संचालित करने पर प्रतिष्ठान को आवश्यक पंजीयन प्राप्त होने तक सील किया गया। ग्रीन सिटी के सामने स्थित अनन्या दूध डेयरी से पनीर का नमूना लिया गया, जहां दूध से मिठाई एवं पनीर का निर्माण किया जा रहा था।
इसी क्रम में मेन रोड स्थित अग्रवाल स्वीट्स से गुलाब जामुन एवं पनीर के नमूने तथा प्रेम होटल से रबड़ी का नमूना जांच हेतु लिया गया। प्रेम होटल के किचन में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Jabalpur Commissioner
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#mandla
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
2 views | Mandla, Madhya Pradesh | Aug 23, 2026