मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत 321 हितग्राहियों को 7.24 करोड़ रुपये की सहायता
मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के अंतर्गत जिले के 321 हितग्राहियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 7 करोड़ 24 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की गई। यह राशि सामान्य मृत्यु एवं दुर्घटना प्रकरणों में पात्र हितग्राहियों को प्रदान की गई है। प्राप्त विवरण के अनुसार, जिले में 280 हितग्राहियों को सामान्य मृत्यु के प्रकरण में 5 करोड़ 60 लाख रुपये तथा 41 हितग्राहियों को दुर्घटना मृत्यु के प्रकरण में 1 करोड़ 64 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई।
विकासखंडवार आंकड़ों में मंडला जनपद पंचायत के 39, बीजाडांडी के 36, बिछिया के 97, मवई के 30, नारायणगंज के 41, मोहगांव के 1, निवास के 25, घुघरी के 5 तथा नैनपुर के 41 हितग्राही शामिल हैं। इसके अलावा नगर पालिका परिषद मंडला और नैनपुर के 3-3 हितग्राही भी लाभान्वित हुए हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
4 views | Mandla, Madhya Pradesh | Aug 24, 2026