आज दिनांक 10 नवंबर 2026 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा अक्टूबर माह की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से राज्य के 1 करोड़ 9 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में कुल ₹1205.91 करोड़ हस्तांतरित की गई।
इस कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में लाइव प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी अंकित चौधरी, डीआरडीए निदेशक डॉ. दुर्गा शंकर, निदेशक एनईपी अमर कुमार मिश्रा सहित पेंशनधारी बुजुर्ग एवं दिव्यांगजन उपस्थित रहे।
यह योजना जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
26 views | Bhagalpur, Bihar | Nov 10, 2026