*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति, किसान निबंधन एवं पैक्स-व्यापार मंडल से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित*
*दिनांक 09 नवम्बर 2026:-* जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति, किसान निबंधन एवं सहकारिता विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य, समितियों के निबंधन एवं चयन, निबंधित किसानों के सत्यापन, कैश क्रेडिट (CC) ऋण, राइस मिलों के निबंधन तथा सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) भंडारण केंद्रों से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले की कुल 15 डिफॉल्टर समितियों की जांच कराई जाए तथा जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में बताया गया कि धान अधिप्राप्ति के लिए जिले में 101 पैक्स एवं 9 व्यापार मंडलों का चयन किया गया है तथा इस संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।
जिलाधिकारी ने कैश क्रेडिट (CC) ऋण की उपलब्धता के संबंध में निर्देश दिया कि 40 प्रतिशत तक स्पष्ट सहमति (कंसेंट) के आधार पर ऋण उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसान निबंधन की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि निबंधित किसानों का किसान सलाहकार एवं सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के माध्यम से सत्यापन कराया जाए। सत्यापन के उपरांत नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इसके अतिरिक्त बैठक में राइस मिलों के निबंधन, सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) भंडारण एवं संग्रहण केंद्रों की व्यवस्था तथा मिलों के निबंधन से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को धान बिक्री में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े।
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
65 views | Bhagalpur, Bihar | Nov 10, 2026