*कायाकल्प योजना से बदला एम.एस. धनौरी का स्वरूप, विद्यार्थियों को मिल रहा बेहतर शैक्षणिक माहौल*
*दिनांक 10 नवम्बर 2026:-* कायाकल्प योजना के तहत सरकारी विद्यालयों के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ एवं आकर्षक बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल की जा रही है। इसी कड़ी में सन्हौला प्रखंड स्थित एम.एस. धनौरी विद्यालय में भी कायाकल्प योजना के माध्यम से विद्यालय के स्वरूप में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। योजना के तहत विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन प्रयासों से विद्यालय का वातावरण अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बन रहा है। विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होने से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने तथा शिक्षकों को शिक्षण कार्य के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करने में मदद मिल रही है। कायाकल्प योजना का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं सुविधायुक्त बनाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना है।
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय,
भागलपुर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Bhagalpur, Bihar | Nov 10, 2026