काली पूजा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पांडे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर श्री प्रमोद कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न प्रतिमा विसर्जन मार्गों एवं प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित विसर्जन सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#Bhagalpur #KaliPuja #KaliPujaVisarjan
Information & Public Relations Department, Government of Bihar