.उज्जैन: महाकाल की नगरी पहुंची फिल्म 'ओये चिल मार' की टीम, दर्शन कर लिया बाबा का आशीर्वाद 🎬🛕
आगामी फिल्म 'ओये चिल मार' के प्रमोशन के लिए मध्य प्रदेश के दौरे पर आई स्टारकास्ट ने गुरुवार को उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। फिल्म के निर्माता तुलसीराम, निर्देशक नितिन एम. रोकड़े, अभिनेता श्री पारीक, तेजस देव, अभिनेत्री शिखा पांडे सहित पूरी टीम ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी फिल्म की सफलता और दर्शकों की सुख-समृद्धि की कामना की। टीम के सदस्यों ने बताया कि महाकाल की नगरी में आकर बाबा की आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करना उनके लिए एक बेहद खास और भावुक पल रहा। ज्ञात हो कि उज्जैन से पहले फिल्म की टीम ने भोपाल में भी फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन किया था।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #OyeChillMaar #BollywoodUpdate #siti24ujjain