उज्जैन: शहर के लाल आशीष सिंह जादौन बने सेना में लेफ्टिनेंट, AIR-18 रैंक हासिल कर बढ़ाया मान, हुआ भव्य स्वागत 🎖️🇮🇳
उज्जैन के युवा आशीष सिंह जादौन ने अखिल भारतीय स्तर पर 18वीं रैंक (AIR-18) हासिल कर भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे शहर का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने OTA चेन्नई से अपना सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। आशीष के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर अजय सिंह जादौन भी 30 वर्षों तक सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार उज्जैन आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। नीलगंगा स्थित शिप्रा गार्डन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान उन्हें खुली जीप में बिठाकर ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति की धुनों के बीच पुष्प वर्षा की गई। इस गौरवशाली पल में पूर्व सैनिक, परिजन और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।
#UjjainNews #IndianArmy #Lieutenant #ProudMoment #siti24ujjain