उज्जैन: गुजरात के दिव्यांग बच्चों ने किए बाबा महाकाल के सुगम दर्शन, मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की जमकर की सराहना 🛕
गुजरात के मेहसाणा जिले (कड़ी तालुका) से आए 27 दिव्यांग बच्चों, 22 अभिभावकों और 8 शिक्षकों के दल ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के दर्शन का लाभ लिया। बाबा के दरबार में दर्शन कर इन विशेष बच्चों के चेहरे पर असीम खुशी देखने को मिली। विद्यालय की समन्वयक शिक्षिका अंकलेश्वरी बेन और आरती बेन ने बताया कि मंदिर प्रबंध समिति द्वारा दिव्यांगों के लिए की गई विशेष, सरल और सुविधाजनक दर्शन व्यवस्था से बच्चे और उनके परिजन बेहद प्रसन्न हुए। अभिभावकों ने इस उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए मंदिर समिति का आभार व्यक्त करते हुए जमकर प्रशंसा की।
#Mahakaleshwar #DivyangDarshan #UjjainNews #MehsanaToUjjain #siti24ujjain