उज्जैन: शिप्रा आरती विवाद ने पकड़ा तूल, देशभर के तीर्थ पुरोहितों ने खोला मोर्चा, दी जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी 🚩🔥
रामघाट पर होने वाली पारंपरिक मां शिप्रा आरती को लेकर प्रशासन और तीर्थ पुरोहितों के बीच चल रहा विवाद अब देशव्यापी रूप ले चुका है। महाकाल मंदिर समिति के बटुकों द्वारा आरती कराए जाने और टेंडर प्रक्रिया के विरोध में देशभर (अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार, प्रयागराज आदि) से आए तीर्थ पुरोहित उज्जैन पहुंच गए हैं। अखिल भारतीय तीर्थ महासभा के अध्यक्ष आर.के. तिवारी और स्थानीय पुरोहितों ने रामघाट पर शंखनाद और नारेबाजी कर प्रशासन को परंपराओं से खिलवाड़ न करने की चेतावनी दी है। संतों और पुजारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर विशाल उग्र आंदोलन करेंगे।
#ShipraAarti #UjjainNews #Ramghat #TeerthPurohit #siti24ujjain