उज्जैन: 'खड़े हनुमान' के दर पर पहुंचीं हर्षानंद गिरी, कहा- विकास कार्यों से संतुष्ट, लेकिन प्रतिमा यहीं रहे 🛕🙏
उज्जैन के सराफा बाजार स्थित प्राचीन 'खड़े हनुमान जी' मंदिर को लेकर चल रहे विस्थापन विवाद के बीच संतों का समर्थन लगातार मिल रहा है। इसी कड़ी में हर्षानंद गिरी भी भगवान के दर्शन और आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचीं। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सिंहस्थ-2028 को लेकर चल रहे विकास कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट हैं, लेकिन उनकी प्रशासन से यह मांग है कि बजरंगबली की चमत्कारी प्रतिमा को किसी भी सूरत में हटाया न जाए और उसे इसी स्थान पर स्थापित रहने दिया जाए।
#KhadeHanuman #Simhastha2028 #UjjainNews #UjjainTemples #siti24ujjain