नागदा: झिरनिया हर्ष फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, नकाबपोश आरोपी रतलाम से गिरफ्तार, बंदूक जब्त 🚨🔫
उज्जैन जिले के नागदा स्थित ग्राम झिरनिया में कुछ दिन पूर्व हुई हर्ष फायरिंग की घटना में बिरलाग्राम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वीडियो में दिख रहे नकाबपोश आरोपी की पहचान इरफान (40 वर्ष, निवासी समता नगर, रतलाम) के रूप में की और उसे सालाखेड़ी चौकी के पास से धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बंदूक भी जब्त कर ली गई है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#UjjainPolice #HarshFiring #NagdaNews #CrimeNews #siti24ujjain