आयुक्त मनरेगा ने किया जिले का भ्रमण
बड़वानी 13 नवम्बर 2026/ आयुक्त वीबी जी राम जी (मनरेगा) श्री मयंक अग्रवाल द्वारा आज बड़वानी जिले की जनपद पंचायत पाटी का दौरा किया । आयुक्त द्वारा ग्राम पंचायत बुदी सीपीटी कार्य , ग्राम पंचायत आवली बोल्डर चेकडेम , एक बगीयॉ मॉ के नाम , ग्राम पंचायत रानीपुर बोल्डर चेकडेम का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान एनएमएमएस से उपस्थिति में आ रही तकनीकि समस्याओं को देखा एवं मौके पर निराकरण किया गया । जागृत दलित आदिवासी संगठन द्वारा जिले में अल्पवर्षा के कारण नीवीन कार्याे की स्वीकृति बढ़ाने , समय पर मूल्यांकन करनें , समय पर भुगतान होने आदि मांग/समस्याओं को सुना एवं उनके निराकरण के लिये अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान रीज टु वेली के आधार पर किये जा रहे कार्याे एवं अगामी विकसीत ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने में तकनीकि पहलुओ को ध्यान में रखते हुये पांच वर्ष के लिये प्लान कर जल संरक्षण के कार्याे को लेने एवं आजीविका संबंधि कार्य ज्यादा से ज्यादा लेने के लिये निर्देश दिये गये । निरीक्षण दल में सिस्टम एनालिस्ट श्री ओवैस अहमद , कार्यपालन यत्री श्री अनुग्रह सिंह , लेखाधिकारी निलेश जैन , नॉलेज पार्टनर टीआरआई से श्री एच बी द्विवेदी उपस्थित रहें ।
#JansamparkMP
#Badwani