मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत
संभाग आयुक्त ने किया आयुष्मान आरोग्य केंद्र अजराड़ा का निरीक्षण
बड़वानी 13 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले के दौरे पर आए संभाग आयुक्त श्री भास्कर लक्षकार ने आयुष्मान आरोग्य केंद्र अंजराड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान संभाग आयुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ सीएचओ से केंद्र पर दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओ, गर्भवती महिलाओं, उनके स्वास्थ्य की स्थिति तथा दवाइयां की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय अंजराडा का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर के अंतर्गत ग्राम अजराड़ा पहुंचे संभाग आयुक्त ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया । इस दौरान संभाग आयुक्त ने शाला की कक्षा सातवीं में जाकर बच्चों से पाठ्यपुस्तक एवं पाठ्यक्रम के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही कक्षा वार बनाए गए अध्ययन चार्ट को भी देखा एवं शिक्षकों से जानकारी प्राप्त की कि क्या वह इस चार्ट के अनुसार बच्चों को अध्ययन करवाते हैं।
स्मृति स्वरूप किया पौधारोपण
संभाग आयुक्त ने जन विश्वास अभियान की स्मृति के स्वरूप आयुष्मान आरोग्य केंद्र अजराड़ा के परिसर में पौधारोपण भी किया।
Indore Commissioner
#JansamparkMP
#Badwani