मनमाड-इंदौर रेल परियोजना के तहत सेंधवा के बनिहारी क्षेत्र में रेलवे स्टेशन की सटीक लोकेशन स्पष्ट हो गई है। ठक्कर टाटा सर्विस सेंटर के पीछे बनने वाले इस स्टेशन के लिए 90 मीटर चौड़ाई में जमीन अधिग्रहित की जाएगी। रेललाइन संघर्ष समिति के प्रमुख मनोज मराठे ने बताया कि प्रशासनिक तेजी के बीच किसानों के हित में मुआवजा राशि को बढ़ाकर सीधा चार गुना कर दिया गया है। बुनियादी निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपये के टेंडर भी जारी हो चुके हैं, जिससे निमाड़ के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। अंचल की हर प्रामाणिक खबर के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#nimaddastaknews #SendhwaNews #BarwaniNews #RailwayProject #NimadNews