संभाग आयुक्त इंदौर भास्कर लक्षकार ने किया जिला चिकित्सालय बड़वानी का निरीक्षण
बड़वानी 13 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को इंदौर संभाग के संभाग आयुक्त श्री भास्कर लक्षकार बड़वानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम जिला चिकित्सालय बड़वानी का निरीक्षण किया। बीमारी के समय लंबी लाइन में इंतजार ना करना पड़े, वहीं जिला चिकित्सालय में स्थापित हेल्प डेस्क को देखकर सिविल सर्जन को यह भी निर्देशित किया कि वह हेल्प डेस्क के पास जिला चिकित्सालय का एक नक्शा लगाये एवं उसमें दर्शाये कि कौन सा वर्ड कहां पर है जिससे कि मरीजों एवं उनके परिजनों को वार्ड ढूंढने में सुविधा बनी रहे। बच्चा वार्ड का किया निरीक्षण
जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त ने बच्चों के वार्ड का भी निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने भर्ती बच्चों के परिजनों से चर्चा कर मरीज की बीमारी तथा अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की । वहीं सिविल सर्जन को यह भी निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले पात्र हितग्राहियों को अनिवार्य रूप से आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाए। वही बच्चा वार्ड के निरीक्षण के दौरान दवाइयां के स्टॉक रजिस्टर को भी देखा। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर उपस्थित इंचार्ज से वार्ड में दवाइयां की उपलब्धता एवं दवाइयां की मासिक खपत के संबंध में भी जानकारी प्राप्त करते हुए यह भी निर्देशित किया कि वह दवाई के स्टॉक रजिस्टर को प्रतिदिन अद्यतन करें। निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त ने इमरजेंसी ओपीडी, एसएनसीयू वार्ड एवं महिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण
संभाग आयुक्त ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने कार्यालय में साफ सफाई व्यवस्था ठीक से नहीं होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जयपाल सिंह ठाकुर को निर्देशित किया कि हम जिस स्थान पर कार्य करते हैं वह स्थान हमेशा साफ स्वच्छ होना चाहिए। अगर कार्यालय में साफ सफाई है तो हमें कार्य करने में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। अतः वे अपने कार्यालय में अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित करें कि हर शाखा प्रभारी अपने शाखा में साफ सफाई रखें जिससे कि एक सकारात्मक वातावरण कार्य करने हेतु बन सके। वही लेखा शाखा के निरीक्षण के दौरान शाखा प्रभारी को यह निर्देशित किया कि वह कैश बुक में प्रतिदिन एंट्री करें। कैश बुक, लेखा शाखा का आईना होती है अतः उसे अद्यतन ही रखें। साथ ही सेवानिवृत कर्मचारियों के जीएफ, ग्रेजुएटी के प्रकरण को किसी भी स्थिति में पेंडिंग ना रखें। कर्मचारी का वेतन एवं अन्य राशि उन्हें समय पर मिलना चाहिए।
संभाग आयुक्त के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह सहित स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#Badwani