मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविर में संभागायुक्त ने सुनी आवेदकों की समस्याएं
बड़वानी 13 नवंबर 2026/ आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाने के लिए शासन द्वारा प्रति शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस अभियान का उद्देश्य प्रशासन को जनता के बीच पहुँचाकर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना तथा शासन-प्रशासन के प्रति जनविश्वास मजबूत करना है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य होता है प्रशासन को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना। सरकारी सेवाएँ समय-सीमा में उपलब्ध कराना।
उक्त बातें संभाग आयुक्त श्री भास्कर लक्षकार ने मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के निरीक्षण के दौरान कही। जिले के भ्रमण पर आए संभाग आयुक्त ने ग्राम सांवरिया पानी एवं बोकराटा में लगे जन विश्वास शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त श्री लक्षकार ने शिविर में प्राप्त आवेदनों की अपने समक्ष सुनवाई कर हितग्राहियों से जाना की किस संबंध में वे आवेदन देने शिविर में आये थे एवं उनके आवेदन का निराकरण किस प्रकार किया गया या नहीं । इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान के चार प्रमुख स्तंभ है संवाद, समाधान,संवेदनशीलता एवं सादगी इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर शिविर में आवेदनों का निराकरण किया जाए।
हितग्राहियों को किया लाभान्वित
मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविरो के निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत लाभांवित हितग्राहियों को स्वामित्व पत्र का वितरण, लड़कियों लक्ष्मी योजना के अंतर्गत बालिकाओं को स्वीकृति पत्र एवं टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, एसडीएम बड़वानी श्री भूपेंद्र रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।