जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक का हुआ आयोजन
बड़वानी 12 नवम्बर 2026/ कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक का आयोजन गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिले की सिंचाई परियोजनाओं से रबी सिंचाई के लिए किसानो को नहरो से समय पर पर्याप्त पानी सिंचाई के लिये उपलब्ध हो, किसानो को सिंचाई के लिये किसी प्रकार की परेशानी न होना चाहिये ।
कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि जिले में अल्प वर्षा होने से जल स्त्रोतों में सीमित मात्रा में जल है अतः जल संसाधन, कृषि एवं नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के मैदानी अमला किसानों को बताए कि वे पानी का दुरुपयोग ना करे एवं कम पानी की फसलों की बुआई करे। इस संबंध में ग्रामों में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाए।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि जिले में संचालित विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं में पानी छोड़ा गया है। विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचे। कही भी ऐसी स्थिति नहीं हो कि नहर को तोड़कर पानी किसी नाले या खेत में मोड़ लिया जाए। ऐसी स्थिति होने पर पंचनामा बनाकर उक्त कृत्य करने वालों पर कार्यवाही की जाये। साथ ही नहरों में कही पर रिसाई हो तो उसको तत्काल मरम्मत करवाये ।
बैठक में बड़वानी विधायक श्री राजन मंडलोई, संयुक्त कलेक्टर श्री राजा रवि वर्मा, सहित जल संसाधन, कृषि, उद्यानिकी एवं नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित थे।