हरदोई में सपा नेता शराफत अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जिला पंचायत अध्यक्ष पर टिप्पणी का मामला
हरदोई। थाना कोतवाली शहर में समाजवादी पार्टी के नेता शराफत अली के खिलाफ जिला पंचायत अध्यक्ष, हरदोई के विरुद्ध कथित रूप से अपमानजनक एवं जातिसूचक टिप्पणी किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली शहर में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि शराफत अली द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध अपमानजनक एवं जातिसूचक टिप्पणी की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। पूरे प्रकरण को लेकर क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान ने पुलिस की ओर से जानकारी दी है।