महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस लाइन में दिलाई गई शपथ
हरदोई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता, सत्यनिष्ठा तथा राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई।